Connect with us

divyang Seva

हम देख नहीं पाते तो क्या हम ऐसे कार्य तो कर सकते जो संसार हमें देखे

Published

on

इन्दौर 24 । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्यांग प्रभाग माउंट आबू के द्धारा ओम शांति भवन न्यू पलासिया के द्वारा महेश दृष्टिहीन स्कुल और रोटरी पाल हेरिस स्कुल में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित ओर मानसिक रूप से बाधित बच्चों के लिये दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान का 15 दिवसीय शुभारंभ  दीप प्रज्वलन कर किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों को कलश एवं झण्डा देकर अभियान की रवानगी की गई ।
इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने कहा कि आप देख नहीं पाते तो क्या हुआ लेकिन हम ऐसे कार्य तो कर सकते हैं जो संसार हमें देखें । यदि हम आध्यात्मिकता को अपनाते कार्य करेंगे तो निश्चित ही परमात्मा हमें शक्ति देगा ।
मांउट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार सूर्यमणि भाई ने कहा कि मंजिल को यह ना बताओं कि बाधा क्या है बाधाओं को बताओं कि मेरी मंजिल क्या है । आपने आगे कहा कि कई ऐसी प्रसिद्ध विभूतियों हुई है जिन्होने विकलांगता को बाधा ना मानते हुए सफलता पाई है। आपने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद किया कि अपंग शब्द को उन्होने बदल कर दिव्यांग शब्द दिया ।
लायंस क्लब इन्दौर यूनिक के अध्यक्ष जितेन्द्र राठी जी ने कहा कि हम सब मा अहिल्या की नगरी में विश्व की सर्वोच्च सत्ता जिसे भगवान कहते है उनके सामने बैठे हुए है जो हमारा कभी अहित नहीं चाहेगा । आपने यदि एक इंद्रिय की कमी है तो भगवान ने उसे दुसरी इंद्रिय दी है जो आप सहज ही जान जाते है । आज यदि किसी व्यक्ति को मोबाईल नं कहो तो वह दूसरी बार फिर कहेगा कि Chips क्या है पर आपको यदि एक बार मोबाईल नम्बर कहो तो आप तुरंत उसको रिपीट कर देते है।
इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न तरह के खेल के माध्यम से जीवन जीने की श्रेष्ट कला बताई, राजयोग का अभ्यास कर जीवन में संतुलन कैसे बनाएं बताया गया । इस कार्यक्रम में  सरजीव पटेल सचिव, रोटरी पाल हेरीस स्कुल, राकेश बमोरिया, अध्यक्ष रोटरी क्लब इन्दौर वैली ब्रह्माकुमारी आशा बहन, नारायण भाई भी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन बी के भारती बहन ने किया एवं आभार बी के प्रिया बहन ने माना ।

In Hope : I dare Divya Utsav”

Campaign by Jammu Team, Program Schedule Detail (From 1st to 5th Oct. 2026)

Published

on

Continue Reading

divyang Seva

Inaguration of “Exploring Different Talents Within IC special Students”

Published

on

दिव्यांगजन सेवा विभाग एवं राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में ‘अखिल भारतीय दिव्यांगजन समानता ,संरक्षण एवं सशक्तिकरण ‘ के अंतर्गत Exploring Different Talents Within IC Special Students सम्मेलन दिनांक 18 जून से 22 जून’ 2025 तक मनमोहिनी काम्प्लेक्स के ग्लोबल ऑडोटोरियम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया |
18 जून को उद्घाटन समारोह में पधारे राजयोगी बीके करुणा जी (एडिशनल सेक्रेटरी जनरल,ब्रह्माकुमारीज़ ) ने अपने आशीर वचन देकर सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का उमंग उत्साह बढ़ाया, राजयोगी बीके ललित जी (वाईस चेयरपर्सन दिव्यांगजन सेवा विभाग) ने इस विशेष प्रोग्राम के aim & objects से अवगत कराया,समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती मधु सक्सेना ( ACJM,अबू रोड ) ने अपने मधुर वचनों से सभी को उत्साहित किया और ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों की प्रशंसा की | बीके कृष्णा बहन ( प्रोडक्शन हैड – रेडियो मधुबन ) ने मैडिटेशन कमेंट्री द्वारा परमात्मा से सम्बन्ध जोड़ा |
ग्रुप कैप्टेन बीके सूर्यप्रकाश जी ने स्टेज का संचालन किया
सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों के लियें विभिन्न आध्यात्मिक सत्र आयोजित किये गए ,विभिन्न रोचक व ऊर्जावान मूल्यों पर आधारित खेलों, आध्यात्मिक ज्ञानयुक्त चित्रकला,संगीत,नृत्य’ योग सत्रों में सभी ने बहुत रूचि दिखाई व बढ़ चढ़ कर भाग लिया ,सभी को शांतिवन एवं माउंट आबू के आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराया गया| सभी सेवास्थल विभागों का स्टडी टूर ग्रुप में विभाजित करके कराया गया | समापन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि श्री शंकर लाल मीणा (एस डी एम, आबू रोड) एवं वरिष्ठ राजयोगिनी बीके डॉ. सविता ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्रदान की | मनमोहिनीवन की तरफ से प्रदान की गयी व्यवस्था ,आयोजन व सुविधाओं का सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने दिल से आभार प्रकट किया |

Continue Reading

divyang Seva

देहरादून-उत्तराखंड दिव्यांग समानता,संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीज़ ने शुरू किया उत्तराखण्ड दिव्यांग समानता, संरक्षण एवं  सशक्तिकरण अभियान !
देहरादून-उत्तराखंड दिव्यांग समानता,संरक्षण एवं  सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत    राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग के सदस्य संदीप अरोड़ा,  राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन स्कूल के प्रधानाचार्य अमित शर्मा,  देवभूमि बधिर एसोशिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा,   ब्रह्माकुमारीज दिव्यांग सेवा विभाग के सूर्यप्रकाश भाई एवं बी मन्जू ने दीप  प्रज्वलित कर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र सुभाष नगर देहरादून में  की गई।
इस अवसर पर राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग के सदस्य संदीप अरोड़ा ने कहा कि में खुद एक दिव्यांग हूँ और मैं उनकी समस्याओं से भली भांति परिचित हूँ उन्होंने दिव्यांगों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका समुचित लाभ लेने का आव्हान किया|
वही राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन स्कूल के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने कहा कि उनके स्कूल के बच्चे सामान्य बच्चों से अधिक प्रतिभावान है,बस उन्हें सकारात्मक रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता है।उन्होंने अष्टावक्र ऋषि का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अष्टावक्र ऋषि ने कहा की राजा यह सब तो इस चमड़ी अर्थात शरीर को देख रहे है मैं तो एक चेतन्य शक्ति आत्मा हु तब ही उन्होंने राजा जनक को विदेही बनाया | ब्रह्माकुमारी बहने यही कार्य कर रही हैं |
देवभूमि बधिर एसोशिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि राज्य में दिव्यांगों का चिन्हीकरण करके उनके पुनर्वास की पहल करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
ब्रह्माकुमारीज दिव्यांग सेवा विभाग के सूर्य प्रकाश ने बताया कि राजयोग के अभ्यास से स्वयं को आत्मा समझते हुए देहाभिमान से परे होने का बोध ही दिव्यांगों को विशेष बना सकता हैं।इसलिए दिव्यांगों के जीवन मे आध्यात्मिकता को लाना अति आवश्यक है। इस सेवा के लिए ही हम उत्तराखण्ड में आये हैं |
ब्रह्माकुमारीज के दिव्यांग सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राजयोगिनी मंजू दीदी ने कहा कि दिव्यांग परमात्मा के वे विशेष बच्चे है ,जो कुछ विशेष करने के लिए ही पैदा हुए है।उन्होंने ऐसे बच्चों को सामान्य बच्चों से कही ज्यादा मजबूत व गुणवान बताते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुरूप सेवा कार्य या फिर प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकता है।
हरिद्वार ब्रह्माकुमारीज केंद्र की प्रभारी बीके मीना ने ऐसे बच्चों के खास गुणों की तारीफ़ की।उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को कभी अभिशाप नही समझना चाहिए बल्कि उनको सम्मान देना चाहिए ,जिनकी सेवा का अवसर हमे मिला है। इस अवसर पर मधुबन से बी के कमलेश, बी के शोभिक,बी के साधना कर्णाटक से पधारी बी के वीणा सोलन हिमाचल प्रदेश से बी के संजय भाई आदि उपस्थित रहें | मंच का कुशल संचालन  सुशील भाई ने किया | कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान के साथ बड़ी संख्या में भाई बहन मौजूद रहे|
Continue Reading

Brahmakumaris Divyangseva

Brahmakumaris Divyang Seva : Ph:- 9414154294 / 9414155293