Connect with us

About

दिव्यांग भाई-बहन सीख रहे हैं राजयोग

न बोल पाना, न सुन पाना, न देख पाना तथा मन्द-बुद्धि और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति भी परमात्मा की अनमोल निधि हैं। संसार में उनकी उपस्थिति का कोई-न-कोई महत्व अवश्य है। उनके प्रति संवेदनशील होना मानव में महानता दर्शाता है। समाज के हर क्षेत्र में उनकी सहभागिता को प्रदर्शित करने में हमारा योगदान दयालु परमात्म के कर्तव्य के समान है। उनकी मानसिक भावनाओं को ऊंचा उठाने में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अदभुत सहभागिता समाज के प्रति इसके उत्तरदायित्व को प्रदर्शित करती है। इस संदर्भ में कई सालों से प्रयत्न होता आ रहा है। इस सेवा में विद्यालय का जो प्रयास रहा, वह प्रशंसनीय है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सामान्य भाई-बहनो तथा बच्चों के जीवन में आशा-उत्साह और संघर्ष की चेतना जगा कर उन्हें कर्मठ नागरिक बनाने की सेवा करता है। विकलांग होना किसी भी प्रकार का अभिशाप एवं दण्ड नहीं है। वास्तव में विकलांग वह है, जो सारे अंग-उपांग से सुसज्जित होकर भी अकर्मण्य बना रहता है। हमारा प्रयास विकलांग व्यक्तियों और बच्चों में मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास लाना है। आध्यात्मिकता के आधार पर जीवन में सुख-शान्ति और समृद्धि आये, इस उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु उडीसा, आन्ध्रप्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में सांकेतिक भाषा में साप्ताहिक कोर्स की डीवीडी सभी मूक बधिरजनों के विद्यालय में वितरित की गई है। दृष्टिहीन भाई-बहनों के लिए हिन्दी और इंगलिश भाषा में साप्ताहिक पाठयक्रम को ब्रेल लिपि में प्रस्तुत किया गया। यह भारतवर्ष के सभी दृष्टिहीनजनों के विद्यालयों की लाइब्रेरी को प्रदान किया जायेगा।

दृष्टिहीन भाई-बहनों की ब्रेल लिपि में साहित्य छपाने के लिए आगे का प्लान

  1. शिव संदेश
  2. स्लोगन कार्ड
  3. मुरली का सार, वरदान, स्लोगन

मूक-बधिर भाई-बहनों की सेवा के लिए प्लान 

  1. हर स्टेट के लिए सांकेतिक भाषा में साप्ताहिक पाठयक्रम की वीडियो प्रस्तुत की जायेगी।
  2. पाँच मिनिट का वैल्यु बेस्ड का ड्रामा सांकेतिक भाषा में बनाकर टीवी द्वारा प्रसारित किया जायेगा।
  3. आज का सुविचार का डिसप्ले बोर्ड हर स्कूल को प्रदान किया जायेगा।
  4. दादी जी के प्रेरणास्पद वीडियो को सांकेतिक भाषा में टीवी द्वारा प्रसारित किया जायेगा।
  5. सांकेतिक भाषा में मुरली के सार, वरदान स्लोगन को टीवी द्वारा प्रसारित किया जायेगा।

Brahmakumaris Divyang Seva : Ph:- 9414154294 / 9414155293